अंतर विश्वविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अलीशा मनराल ने जीता रजत पदक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी अलीशा मनराल ने अंतर विश्वविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

अलीशा मनराल बीडी पांडेय कैंपस की छात्रा हैं और उनका चयन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की टीम में हुआ था। यह प्रतियोगिता 16 से 20 मार्च तक फकीर मोहन विश्वविद्यालय, बालेश्वर (ओडिशा) में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में अलीशा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय व जिले का नाम रोशन किया।

उनकी इस सफलता पर डॉ. गणेश गिरी, टीम मैनेजर डॉ. धर्मेंद्र बोरा, कैंपस निदेशक कमल किशोर और छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि अलीशा भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News