FSSAI लाइसेंस-पंजीकरण को लेकर दिया जागरूकता प्रशिक्षण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला अधिकारी महोदया से प्राप्त निर्देशों के क्रम में रविवार, 16 मार्च 2026 को बागेश्वर में आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों तथा ब्लॉक कॉर्डिनेटर पोषण मिशन के कार्यकर्ताओं के लिए लाइसेंस एवं पंजीकरण से संबंधित एक विशेष जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) लाइसेंस एवं पंजीकरण की आवश्यकता, प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए FSSAI लाइसेंस या पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं तक सुरक्षित, स्वच्छ और मानक अनुरूप भोजन पहुंचाया जा सकता है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है, इसलिए सभी संबंधित व्यक्तियों को समय पर पंजीकरण करवाना जरूरी है।

बैठक में विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों, स्वच्छता के मानकों, पैकेजिंग एवं भंडारण से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही FSSAI लाइसेंस/पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया, ताकि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को सही मार्गदर्शन दे सकें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया और उन्हें खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन बागेश्वर डॉ. प्रकाश चंद्र, जिला मिशन समन्वयक बाल विकास श्री सुरेंद्र कुमार, भूपेन्द्र देव सहित विभिन्न सेक्टरों के सुपरवाइजर एवं ब्लॉक समन्वयक मौजूद रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जिले में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता और अनुपालन दोनों में सकारात्मक बढ़ोतरी होगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News