बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के कीवी मैन के रूप में जाने वाले भवान सिंह कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान से नवाजा गया है। भवान सिंह कोरंगा ने स्वयं व प्रेमा रावत के परिजनों ने यह सम्मान देहरादून में प्राप्त किया।

इससे पूर्व दोनों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। विशेष सेवा के लिए राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह से नंदा शिखर सम्मान पुरस्कार मिलने पर जनपद वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानाचार्य भवान सिंह कोरंगा ने सेवानिवृत्ति के बाद अपने पैतृक गांव शामा में कीवी की खेती का प्रयोग किया जिसमें सफलता के बाद इसे विस्तृत करके कई लोगों को इससे जोड़ा तथा आज उनकी प्रेरणा से बागेश्वर कीवी का हब बनता जा रहा है इसके साथ ही श्री कोरंगा द्वारा प्रतिमाह लगभग 200 कुंतल से अधिक का कीवी उत्पादन किया जाता है वहीं नर्सरी में प्रतिवर्ष लगभग दस हजार पौध का निर्माण किया जा रहा है। उनसे से प्रेरित होकर कई लोगों ने कीवी उत्पादन करके रिवर्स पलायन किया है और लाखों की आय अर्जित कर रहे हैं। श्री कोरंगा द्वारा कई युवाओं व महिलाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। जिसके लिए पूर्व में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।


कीवी मैन भवान सिंह कोरंगा ने बताया कि भविष्य मे पांच एकड़ में कीवी के पौध लगाने की प्लानिंग कर रहे है। जिसमें शामा डाना सहित आस पास के गावों व तोको के लोगों को जोड़ा जाएगा।

इसके अलावा जनपद की महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत को भी राज्यपाल द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कपकोट के दूरस्थ गांव सुमटी निवासी प्रेमा रावत ने गांव के मैदान से क्रिकेट खेलकर आज देश में अपनी पहचान बनाई है। महिला क्रिकेट टीम में प्रेमा रावत अपनी अलग पहचान बना चुकी है और वर्तमान में रायल चैलेंजर्स बैंगलूरू की टीम से खेल रही है। प्रेमा की पहचान लैग स्पिनर व आलराउंडर की रूप में है। प्रेमा का पुरस्कार उनके चाचा जौहार सिंह रावत ने प्राप्त किया।

जनपद के दो प्रतिभाओं को राज्यपाल द्वारा पुरस्कार प्रदान करने पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी,अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल समेत विधायक पार्वती दास व सुरेश गढ़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट व भूपेश उपाध्याय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News