बोलेरो टैक्सी के ब्रेक फेल, छह लोग घायल, दो स्कूली बच्चे शामि
बागेश्वर के लोहारी क्षेत्र थाना कौसानी के पास टैक्सी बोलेरो सड़क से नीचे गिरी है। मौके से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है। सात यात्री प्रियापानी से हल्द्वानी जा रहे थे। दो यात्री बच्चे GIC गरुड़ में पढ़ते हैं। जो स्कूल तक के लिए गाड़ी में बैठे थे। घायलों के परिजनों ने ड्राइवर पर शराब पी कर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। पुलिस की मौजूदगी में ड्राइवर का मेडिकल कराया गया। जांच के बाद चिकित्सा अधिकारी गौरव पांगती ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। ड्राइवर की रिपोर्ट क्लियर आई हैं।
वाहन में चालक सहित कुल 09 व्यक्ति सवार थे जिनका विवरण निम्नवत है-
1- संतोष कुमार पुत्र प्रेम राम निवासी कौसनी उम्र 31 वर्ष (चालक) *आंशिक घायल*
2- दीवान राम पुत्र श्री शेर राम उम्र 64 वर्ष *घायल*
3- शोभा पत्नी हिमांशु उम्र 33 वर्ष *आंशिक घायल*
4- दिव्यांशु उम्र 5 वर्ष *घायल*
5- कार्तिक उम्र 1 वर्ष *सामान्य*
6- जगदीश राम पुत्र प्रेम राम 51 वर्ष
7- हर्षित पुत्र जगदीश राम निवासी 16 वर्ष *सामान्य*
8-रोहित कुमार पुत्र विनोद कुमार उम्र 16 वर्ष *आंशिक घायल*
9- करण कुमार पुत्र कैलाश राम उम्र 18 वर्ष *सामान्य*

