तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को तहसील काफलीगैर अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बोहाला में तहसील दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों ने शिरकत कर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सम्मुख रखीं।

अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने सभी अधिकारियों को विभागीय स्तर से तहसील दिवस में दर्ज हुई समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मुआवजा आदि को लेकर 19 समस्याएं व शिकायतें दर्ज करवाई।

जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता जनमानस की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों को पूरी गंभीरता से लिया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. केके जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि संजय पांडे, कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपमा ह्यांकी, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News