व्यापारियों की एकता और नियम व्यवस्था पर जोर, नगर व्यापार मंडल की पहली बैठक संपन्न

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई की पहली बैठक बागनाथ मंदिर परिसर में नगर अध्यक्ष सूरज जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन नगर सचिव देवेंद्र अधिकारी ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारियों, नगर कार्यकारिणी तथा नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में मुख्य रूप से व्यापारियों की एकजुटता पर बल देते हुए यह निर्णय लिया गया कि नगर में व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू एवं संगठित रूप से संचालित किया जाएगा। सदस्यों ने कहा कि व्यापारियों की एकता से ही व्यापारिक हितों की रक्षा संभव है। बैठक में फेरी व्यापारियों के संचालन के लिए नियम तय करने पर विचार किया गया, ताकि नगर की व्यवस्था एवं स्थानीय व्यापारियों के हित प्रभावित न हों। सदस्यों ने झूला पुल को शीघ्र खोले जाने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना था कि पुल बंद होने से व्यापार के साथ ही स्थानीय जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए व्यापार मंडल ने बताया कि जल्द ही हर वार्ड से सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। इन प्रतिनिधियों की राय के आधार पर मंडल के निर्णय लिए जाएंगे। इस वार्ड कमेटी को कोर कमेटी के तहत कार्य करने की जिम्मेदारी मिलेगी। बैठक में व्यापार संघ की आय बढ़ाने के लिए भी अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि संघ की आर्थिक रूप से मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा पारदर्शिता के साथ वित्तीय योजनाओं पर कार्य होगा। उत्तरायणी मेले के संदर्भ में व्यापारियों ने कहा कि बाहरी व्यापारियों को समयावधि से अधिक रुकने की अनुमति न दी जाए। मंडल ने निर्णय लिया कि मेले से पूर्व व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस संबंध में औपचारिक मांग करेगा। साथ ही मेले के समापन के बाद नगर में बाहरी व्यापारियों की अवैध रूप से दुकान लगाने पर रोक लगाने की मांग भी की गई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री हरीश सोनी, जिला महामंत्री अनिल कार्की, जिला संरक्षक नवीन लाल साह, नगर संयोजक उमेश लाल साह, गिरीश बिष्ट, माया गड़िया, आलोक बिष्ट, किशन सोनी, चंदन सिंह, नवीन रावल, हरीश साह समेत अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News