जौलकांडे गांव में आयोजित एडवांस बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक और रोमांचक गतिविधियों से भरपूर रहा। आज प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें विषय विशेषज्ञों द्वारा बर्ड वॉचिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
क्लासरूम सत्रों में प्रतिभागियों को पक्षियों की पहचान, उनके व्यवहार, आवास, माइग्रेशन पैटर्न तथा बर्ड वॉचिंग की उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही आज समर्पित मीडिया सोसाइटी के श्री पंकज शर्मा जी द्वारा प्रतिभागियों के लिए सॉफ्ट स्किल्स एवं पर्सनल डेवलपमेंट पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में संवाद कौशल, आत्मविश्वास, प्रस्तुति शैली और एक सफल गाइड बनने के आवश्यक गुणों पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य आकर्षण आउटडोर सत्र रहा, जहां प्रतिभागियों ने प्राकृतिक वातावरण में जाकर विभिन्न पक्षियों का अवलोकन किया। eBird चेकलिस्ट के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान लगभग 30 से अधिक पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से Oriental Turtle Dove, Black Kite, Asian Barred Owlet, Great Barbet, Lesser Yellownape, Plum-headed Parakeet, Scarlet Minivet, Bronzed Drongo, Black-headed Jay, Red-billed Blue Magpie, Grey Treepie, Grey-headed Canary Flycatcher, Cinereous Tit, Himalayan Black-lored Tit, Himalayan Prinia, Grey-breasted Prinia, Barn Swallow, Himalayan Black Bulbul, Red-vented Bulbul, Himalayan Bulbul, Hume’s Warbler, Black-throated Tit, Indian White-eye, Black-chinned Babbler, Jungle Babbler, Verditer Flycatcher, Blue Whistling Thrush, Pied Bushchat, Grey Bushchat, House Sparrow तथा Russet Sparrow जैसी प्रजातियां शामिल रहीं।

आउटडोर गतिविधियों के दौरान छात्रों ने जौलकांडे क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता को भी करीब से जाना। उन्होंने अनेक प्रकार की वनस्पति (प्लांट स्पीशीज) को देखा और उनके महत्व को समझा। प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र, पेड़-पौधों और पक्षियों के आपसी संबंध के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और दिनभर नई-नई जानकारियां प्राप्त कीं। इस प्रशिक्षण ने न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाया, बल्कि प्रकृति के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जुड़ाव को भी मजबूत किया।
प्रशिक्षण का संचालन समर्पित मीडिया सोसाइटी के अनुभवी प्रशिक्षकों, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्री राजेश भट्ट जी एवं प्रसिद्ध बर्ड वॉचर श्री राजीव बिष्ट जी द्वारा किया जा रहा है, जिनके मार्गदर्शन में प्रतिभागी लगातार सीख रहे हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को इको-टूरिज्म और बर्ड गाइडिंग के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करने के साथ-साथ जौलकांडे को एक प्रमुख बर्ड वॉचिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
