सनातन धर्म और सामाजिक एकता को समर्पित होगा विराट हिंदू सम्मेलन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। महर्षि मार्कण्ड सनातन समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर आज बागेश्वर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि यह सम्मेलन 3 फरवरी, 15 फरवरी और 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सकल हिंदू समाज को एक मंच पर लाना और समाज में जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह आयोजन हिंदू समाज को संगठित करने और सनातन संस्कृति एवं धर्म के प्रति चेतना बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन हिंदू समाज की एकता और शक्ति को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। समाज को विभाजित करने वाली ताकतों को यह संदेश दिया जाएगा कि हिंदू समाज एकजुट है और उसकी एकता पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हिंदू जागरण की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है, ताकि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को और मजबूत किया जा सके। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के संरक्षक शेर सिंह मलडा, सह संयोजक सौरभ जोशी, केवलानंद जोशी, दीपक खेतवाल, कमल बनकोटी, शेर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News