बागेश्वर:पुलिस अधीक्षक बागेश्वर* द्वारा जनपद में अपराधियों की धरपकड़ और लंबे समय से फरार चल रहे *वारंटियों की गिरफ्तारी* हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, कोतवाली बैजनाथ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अभियुक्त जितेन्द्र मोर्या निवासी साकेत कॉलोन हल्द्वानी (जनपद नैनीताल)* माननीय न्यायालय गरुड़ से संबंधित *वाद संख्या 10/2025 एवं 11/2025 (धारा 138 एनआई एक्ट) में काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा *अभियुक्त के विरुद्ध वारंट जारी किए गए थे।*
कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा सटीक सूचना और प्रभावी पतारसी-सुरागरसी के आधार पर अभियुक्त को *दिनांक 06 मार्च 2026 को हल्द्वानी से गिरफ्तार* किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को *दिनांक 07 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष* प्रस्तुत किया गया।
