बागेश्वर (कपकोट):पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के द्वारा जनपद बागेश्वर में होटल ढांबा होमस्टे संदिग्ध वस्तुओ / सत्यापन हेतु चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में *थाना कपकोट के चौकी शामा प्रभारी अ0उ0नि0 सुमित कुमार एवं पुलिस टीम* द्वारा *पान सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी लीती थाना कपकोट की दुकान से विस्फोटक पदार्थ (जिलेटिन) की 104 छड़ें* बरामद की। बरामद अवैध विस्फोटक पदार्थ की छड़ो के सम्बन्ध में पान सिंह से पुछताछ की गई तो बताया कि *वर्ष 2010-2012 में लिती सड़क निर्माण का कार्य प्रीतम सिंह परिहार एवं महेश खेतवाल निवासी बागेश्वर के ठेकेदार* द्वारा किया जा रहा था, उनके द्वारा श्याम सिंह कोरंगा के खाली पड़े मकान में सड़क निर्माण सामग्री का गोदाम बनाया था जिसकी देखरेख स्वय पान सिंह करता था सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण होने के उपरांत *विस्फोटक पदार्थ (जिलेटिन) की कुछ छडे बच गई थी जिन्हे पान सिंह द्वारा अपने पास* रख लिया।
उक्त बरामद विस्फोटक पदार्थ की छड़ो की जॉच हेतु *बीडीएस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया* गया। बीडीएस टीम द्वारा *बरामद छड़ो को विस्फोटक पदार्थ* होना बताया गया। बरामद अवैध विस्फोटक पदार्थ (जिलेटिन) की 104 छड़ों के सम्बन्ध में *दिनांक 29/03/26 को अभियुक्त पान सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी लीती थाना कपकोट जनपद बागेश्वर* को गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त पान सिंह के विरुद्ध थाना कपकोट मैं FIR NO. 16/ 2026 धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 व धारा 288 BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत* कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं। *बरामद विस्फोटक पदार्थ (जिलेटिन) को सील कर सुरक्षित स्थान* में रखा गया । अभियुक्त जनरल स्टोर चाय की दुकान व पवन होम स्टे का संचालन भी करता हैं।
*अभियुक्त का विवरण—* पान सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी लीती थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 52 वर्ष
*पुलिस टीम का विवरण –*
1.अपर उपनिरीक्षक सुमीत कुमार, चौकी प्रभारी शामा।
2.हे0कानि0 राजेन्द्र प्रसाद, चौकी शामा।
