कराटे में हर्षित ने जीता स्वर्ण पदक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राज्य स्तरीय नार्थ जोन कराटे प्रतियोगिता में हर्षित कोश्यारी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ियों की सफलता पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

विगत 10 और 11 अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले से पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर 12 से 14 के खिलाड़ी हर्षित कोश्यारी ने पहला स्थान हासिल किया। कृष्णा गढि़या, गौरव कोश्यारी और कल्पना कपकोटी ने भी अच्छा खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीते। पवन दानू ने भी अच्छा खेल दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को डीएम अनुराधा पाल, विधायक सुरेश गढि़या, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली ने शुभकामनाएं दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News