बुलेरो वाहन सड़क से 100 मीटर खाई में गिरा, घटना में 10 लोग घायल

खबर शेयर करें -

लैंसडाउन। कुल्हाड़ बैंड के समीप वाहन खाई में गिरा। घटना के दौरान वाहन में 10 लोग सवार थे। वाहन सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गया। वाहन में सवार लोग कसानी, ब्लॉक बीरोखाल से हरिद्वार जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन बुलेरो थी। वाहन संख्या (UK 15TA 0713) हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन में अधिकतर महिला यात्री थी।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना सतपुली को दी कि कुल्हाड़ बैंड, थाना लैंसडाउन क्षेत्र में एक वाहन खाई में गिर गया है। चालक की नींद पूरी न होने के कारण वाहन सड़क से नीचे ऊतर गया। मौके पर थाना सतपुली और लैंसडाउन की एसडीआरएफ टीम ने पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू किया। घायलों का हंस हॉस्पिटल सतपुली में इलाज चल रहा है। घायलों में कीर्ति रावत, भगवती देवी, रश्मि, सरोजनी देवी, अनीता देवी, सूरजपाल सिंह रावत, राधा देवी, संजय, सूरज गुसाई, कलावती देवी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News