मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कत्यूर महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया, गरूड़ क्षेत्र के लिए पांच घोषणाएं की

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के गरूड़ में हुए कत्यूर महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। रविवार को करीब दो बजे इस दौरान गरुड़ क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी ने पांच घोषणाएं की। गरुड़ में नगरीय पेयजल योजना को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इंटर कॉलेज गागरीगोल में विज्ञान वर्ग को मान्यता दी जाएगी। चक्रवर्तेश्वर मंदिर में घाट, सभाकक्ष निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।के.डी. पांडेय रामलीला मैदान में टिनशेड का निर्माण किया जाएगा। कत्यूर महोत्सव के आयोजन के लिए ₹2 लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी।

Breaking News