पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों को फल वितरित किए गए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवारी की अध्यक्षता में सेवा और समर्पण को समर्पित फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने आश्रम पद्धति विद्यालय और वृद्धा आश्रम में जाकर वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों को फल वितरित किए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवारी ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम साहब का जीवन देश की युवापीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश को वैज्ञानिक और नैतिक मूल्यों की नई दिशा दी। इस दिन को केवल जयंती के रूप में ही नहीं, बल्कि सेवा दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में विधायक सुरेश गाड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, महामंत्री संजय परिहार, मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक घसयाल सहित राजेंद्र दानू, कमल परिहार, संजय साह, मोहमद नाजिम, अयान खान, मोकर्रम, मोहम्मद आसी, अंकित नगरकोटी, प्रशांत तिवारी, हरीश मेहरा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें फल भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, सम्मान और सेवा भावना को मजबूत बनाते हैं। डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News