देहरादून: द्विवर्षीय डीएलएड (D.El.Ed.) प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा 2025 के अन्तर्गत प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों की राज्य स्तरीय काउंसलिंग संबंधी सूचना प्राप्त हुई है।
द्विवर्षीय डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 में प्रथम राज्य स्तरीय काउंसलिंग के उपरान्त पात्र अभ्यर्थियों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट्स) में प्रवेशोपरान्त रिक्त रह गई सीटों को प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों के माध्यम से भरने हेतु राज्य स्तरीय काउंसलिंग एससीईआरटी उत्तराखण्ड, देहरादून में दिनांक 13 मार्च, 2026 को आयोजित की जानी है। उक्त काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करते हुये निर्देशित किया जाता है कि सभी अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य समस्त वांछनीय प्रमाण पत्रों (जिनका उल्लेख ऑनलाइन आवेदन पत्र में किया गया है) सहित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एस.सी.ई.आर.टी.) उत्तराखण्ड, देहरादून के सभागार में दिनांक 13-03-2026 को प्रातः 10:00 बजे से निम्नलिखित विवरणानुसार उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
