कार दुर्घटनाग्रस्त चार में से तीन की मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में तीख के समीप शाम करीब 5 बजे एक ऑल्टो कार संख्या यूके 02 टीए 2676 बदियाकोट से सोराग की तरफ आ रही थी। ग्राम तीख के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन में चार लोग सवार थे। सूचना मिलने पर कपकोट थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। एक महिला की खोजबीन जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News