कत्यूर मठ में सुरक्षा दीवार टूटने से कई परिवारों को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। ग्राम कत्यूर मठ अंतर्गत नीलेश्वर मंदिर के समीप सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार के अचानक टूट जाने से स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। जिला प्रशासन की सतर्कता से प्रभावित परिवारों को तुरंत ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दीवार टूटने से आसपास रहने वाले छह परिवारों को एहतियातन कत्यूर मठ क्षेत्र में ही अन्य परिवारों के मकानों में शिफ्ट किया गया है। इनमें हेमा देवी पत्नी नंदन राम और विनीता देवी पत्नी ईश्वर राम को सरस्वती देवी पत्नी लक्ष्मण राम के घर में रखा गया है। गणेश राम पुत्र कुवर राम तथा जगदीश कुमार पुत्र श्री रामलाल को प्रभु प्रसाद पुत्र रघुनाथ प्रसाद के मकान में शिफ्ट किया गया। इसी तरह मनोज कुमार और ललित प्रकाश, दोनों पुत्र कुशल राम, को सोहन लोबियाल पुत्र पदीराम के घर में सुरक्षित ठहराया गया है।

इसके अतिरिक्त, नीमा देवी पत्नी खुशाल राम के मकान के आगे बनी लगभग 45 फीट लंबी और 9 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मकान में जगह-जगह दरारें आने से भविष्य में खतरे की संभावना बनी हुई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोग प्रशासन के इस त्वरित कदम की सराहना कर रहे हैं। फिलहाल सभी प्रभावित परिवार सुरक्षित हैं और जिला प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News