पुलिस ने 502 ग्राम अवैध चरस व 45.55 ग्राम कीड़ाजड़ी के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

*प्रेस नोट- कार्यालय पुलिस अधीक्षक बागेश्वर।*

*पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के कुशल निर्देशन में बागेश्वर पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरुद्व कार्यवाही कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।*

*नशा तस्करों के विरुद्व बागेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार ।*
*बागेश्वर पुलिस द्वारा 502 ग्राम अवैध चरस व 45.55 ग्राम यारसा गम्बु ( कीड़ा जड़ी) के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
*बरामद अवैध चरस की अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत 1,00,500 रुपये ।*

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को *नशामुक्त उत्तराखण्ड* बनाये जाने के निर्देशों के क्रम में *श्री चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर श्री अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम* हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस द्वारा दिनांक-09-06-2025 को *अभियुक्त(1)गिरीश सिंह पुत्र भवान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम भाटनीकोट, थाना व जिला बागेश्वर के कब्जे से 502 ग्राम अवैध चरस व (2) विक्रम सिंह पुत्र दुर्गा सिंह उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम वाछम, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर के कब्जे से 45.55 ग्राम यारसागम्बू (कीड़ा जड़ी) को मोटर साईकिल में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया* गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गणो के विरुद्ध (1) *मु.अ.स. 41/25, धारा-8/20/60 NDPS Act बनाम गिरीश सिंह व (2) मु.अ.स.42/25, धारा 26(छ)/41/42 भारतीय वन अधि० 1927 बनाम विक्रम सिंह के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किया गया ।* गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणो को मा. न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।
*पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके महोदय द्वारा गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त पुलिस टीम को 2000 रूपये की नगद धनराशी से पुरस्कृत करने* की घोषणा की गयी।

*अभियुक्तगणो का विवरण-*
(1) गिरीश सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम भाटनीकोट, थाना व जिला बागेश्वर, उम्र 32 वर्ष।
(2) विक्रम सिंह पुत्र दुर्गा सिंह, निवासी ग्राम वाछम, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर उम्र 21 वर्ष।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
(1) Si मनोहर चन्द कोतवाली बागेश्वर।
(2) हेड कानि. ना.पु.राजभानु बिष्ट, (SOG)।
(3)कानि.133 ना.पु. रमेश सिंह (ANTF)।
(4)कानि.212 ना.पु. भुवन बोरा (SOG)।
(5) कानि. चालक राजेन्द्र कुमार (SOG)।

Breaking News