जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में अधोमानक एवं स्प्यूरियस औषधियों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 03-02-2026 को औषधि निरीक्षक बागेश्वर पूजा रानी द्वारा बागेश्वर स्थित केंद्रीय औषधि भंडार एवं राजकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कुल 06 औषधियों के नमूने संग्रहित कर राज्य विश्लेषणशाला को जांच हेतु भेजे गए।
औषधि निरीक्षक द्वारा केंद्रीय औषधि भंडार के कार्मिकों को औषधियों के उचित रखरखाव एवं भंडारण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि किसी भी दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने की स्थिति में तत्काल औषधि प्रशासन विभाग को सूचित किया जाए।
उन्होंने बताया कि NSQ (Not of Standard Quality) एवं Spurious दवाओं की रोकथाम औषधि प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य है। इस विषय को अत्यंत गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दवाएं न केवल मरीजों एवं पशुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं, बल्कि दवाओं के प्रति आमजन के विश्वास को भी प्रभावित करती हैं।
जनहित में इस प्रकार की जांच एवं निरीक्षण संबंधी कार्यवाही जनपद में निरंतर जारी रहेगी।
