दिल्ली से आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दो की मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: जिले के धौलछीना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धौलछीना से सेराघाट की ओर कसाण बैंड के पास एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार 31 जनवरी 2026 को अपराह्न लगभग तीन बजे वाहन संख्या DL3 CCZ 8690 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि वाहन में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। हादसे में प्रणब रॉय (75 वर्ष) और शुभी रॉय (72 वर्ष) निवासी मंगलपुरी, महरौली नई दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सिद्धार्थ रॉय (52 वर्ष) पुत्र प्रणब रॉय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल निजी वाहन से उपचार के लिए अल्मोड़ा अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News