रिजर्व पुलिस लाईन मालता बागेश्वर में मंगलवार की परेड का आयोजन

खबर शेयर करें -

आज *दिनांक-17/11/2026 को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार, रिजर्व पुलिस लाइन मालता में मंगलवार की परेड* का आयोजन किया गया। *पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री राजेश साह की उपस्थिति में आयोजित परेड में पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं, मदों, गणना के हकदार जवानों* ने प्रतिभाग किया।

👉🏻 परेड के दौरान *पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा जवानों के टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने* के निर्देश दिए।

👉🏻 परेड के दौरान *पुलिसकर्मियों ने तेज चाल, ड्रिल और शस्त्राभ्यास किया।* साथ ही उन्हें *सैल्यूट और स्क्वाड ड्रिल* की बारीकियां सिखाई गईं ।

👉🏻 महोदय द्वारा बेहतर *स्वास्थ्य प्रबंधन और नियमित व्यायाम* पर जोर दिया गया जिससे जवान अपनी ड्यूटी का निर्वहन अधिक ऊर्जा के साथ कर सकें।

👉🏻 कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से *जवानों को शस्त्रों के संचालन और रख-रखाव* की जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News