अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी चबूतरा, स्टेशन रोड से जुलूस निकाला और एसबीआई तिराहे पर पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर चले आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं के खिलाफ पैलेट गन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल कराया गया, जिससे आंदोलन में शामिल छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्र-छात्राओं का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, इसके बावजूद उनके खिलाफ बल प्रयोग किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना पर विरोध जताया और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने कहा कि छात्र-छात्राओं के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान बल प्रयोग किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News