बागेश्वर। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें चार व्यक्ति किसी को सीसीटीवी फूटेज में स्टेचर पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसका सम्बन्ध धीरेन्द्र परिहार की गुमशुदगी से होना प्रचारित किया जा रहा था जिससे आम जनमानस में इसको लेकर कई प्रकार की प्रतिक्रिया दी जा रही थी।
इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा पूर्व में ही स्पष्ट किया जा चुका था कि वायरल वीडियो का इस हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। लेकिन फिर भी प्रचारित सीसीटीवी फूटेज की गहनता से जांच कर फुटेज में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की गयी तो आज दिनांक 07.11.2026 को वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने अपना रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 श्री प्रेम राम निवासी: नई बस्ती जनपद बागेश्वर ने बताया कि दिनांक-23/10/2026 के मध्य रात्रि में अचानक उसकी दीदी की सासू मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय बागेश्वर से उपचार के पश्चात स्टेचर में अपने परिचितो के साथ वापस घर लाने की जानकारी दी गयी जिससे प्रचारित विडियो का घटना से कोई सम्बन्ध होना नही पाया गया।
बागेश्वर पुलिस की इसलिए सम्मानित जनता व सोशल मीडिया यूजर्स से अपील है कि किसी भी बीडियो/फोटो की सत्यता की जाॅच परख सही ढंग से करने के उपरान्त ही उसे प्रचारित या प्रसारित करे अन्यथा भ्रामक सूचना शेयर करने से कानूनी प्रक्रिया का भी सामना करना पड सकता है।


