चोरगलिया से 17 वर्षीय अनिकेत मेहरा लापता, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

खबर शेयर करें -

नैनीताल। थाना चोरगलिया क्षेत्र से 17 वर्षीय अनिकेत मेहरा पुत्र भगवान सिंह मेहरा के लापता होने का मामला सामने आया है। अनिकेत के लापता हुए 72 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। बच्चे की सुरक्षा को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं।
परिजनों के अनुसार, अनिकेत 31 अगस्त की शाम करीब छह बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसी रात करीब 8:30 बजे थाना चोरगलिया पुलिस को मामले की सूचना दे दी थी।
परिजनों का कहना है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक अनिकेत का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार ने पुलिस से मामले में तेजी लाते हुए हरसंभव माध्यम से बच्चे की तलाश करने की अपील की है।
परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि अनिकेत मेहरा के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिवार को सूचित करें। परिवार का कहना है कि वे बेहद परेशान हैं और उन्हें अपने बच्चे की सुरक्षा की गंभीर चिंता सता रही है।
परिजनों ने लोगों से अनिकेत की फोटो और जानकारी को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि उसे जल्द से जल्द सुरक्षित खोजकर परिवार तक पहुंचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News