पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में मानसून काल के दौरान बंद मार्गों को तत्काल खुलवाने और आपदा प्रबंधन को लेकर जनपद पुलिस व फायर टीमें हाई अलर्ट पर हैं।
इसी क्रम में दिनांक 26-08-2026 को *फ़ायर स्टेशन गरुड़ की रेस्क्यू टीम ने मुख्य सड़क पर गिरे एक विशाल पेड़* को हटाकर बाधित मार्ग को *सफलतापूर्वक सुचारू* कराया। दिनांक 26-08-2026 को प्रातः समय 10:12 बजे पी०एफ०टी० (PFT) के माध्यम से फ़ायर स्टेशन गरुड़ को सूचना प्राप्त हुई कि *ग्वालदम रोड पर ग्राम पय्या के पास मुख्य सड़क पर भारी बारिश के कारण भारी मलबे के साथ एक विशालकाय पेड़* गिर गया है। पेड़ गिरने के कारण *यातायात पूरी तरह बाधित* हो गया। सूचना पर *फ़ायर स्टेशन गरुड़ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों* के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँचकर *टीम ने आधुनिक वुडन कटरों की मदद से विशाल पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर* सड़क से हटाकर किनारे किया गया तथा यातायात को पुनः सुचारू कराया गया।
