बिलौना में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बिलौना स्थित राधाकृष्ण व समण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की झांकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मटकी फोड़ते ही परिसर जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। पर्व को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News