यूकेडी ने फूंका सरकार का पुतला, राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उठाई ये मांगें

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

यूकेडी जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि महंगाई के कारण पर्वतीय क्षेत्रों के सामान्य परिवारों का बजट बिगड़ गया है। रसोई गैस, खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि तेंदुए, भालू और जंगली सूअर के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में है। किसान फसल बोने से भी डर रहे हैं।

यूकेडी ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं और गैस सिलेंडरों पर कर में राहत, महंगाई पर नियंत्रण और रिक्त सरकारी पदों पर पारदर्शी व समयबद्ध भर्ती शुरू करने की मांग की। साथ ही वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग, वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने और प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा देने की मांग उठाई।

प्रदर्शन में भुवन कांडपाल, राजेंद्र प्रसाद, मंगल सिंह, मनोज चौहान, संजय कुमार, पंकज भट्ट, राहुल मिश्रा, भगवत सिंह और ललित सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News