बागेश्वर जनपद की *अभिसूचना इकाई में नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेश चन्द्र पाण्डेय व मुख्य आरक्षी मनोज कुमार पाण्डे* को *अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत* होने पर आज दिनॉक-09/09/2026 को *श्री जितेन्द्र मेहरा, एसपी बागेश्वर* द्वारा पुलिस कार्यालय बागेश्वर में *बधाई देते हुए अग्रिम दायित्वों के लिए शुभकामनाएं* दी गई।
*अपर उप निरीक्षक राजेश चन्द्र पाण्डेय वर्ष 2012 में आरक्षी के पद व वर्ष 2022 में यह मुख्य आरक्षी* के पद पर इनकी पदोन्नति हुई। *अपर उप निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डे वर्ष 2001 में आरक्षी के पद व वर्ष 2022 में यह मुख्य आरक्षी* के पद पर इनकी पदोन्नति हुई।
