राष्ट्रीय खेल दिवस पर बागेश्वर में गूंजा हॉकी का रोमांच

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला खेल विभाग के तत्वावधान में डिग्री कॉलेज खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले और दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में टीमों के बीच मुकाबले कराए गए। डिग्री कॉलेज खेल मैदान में दिनभर हॉकी को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता के दौरान कुल चार मैच आयोजित किए गए। मैदान पर खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। हर गोल के साथ मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए मुकाबलों में हिस्सा लिया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न खेलों की प्रतिभाएं मौजूद हैं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता को परखने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।

वही खिलाड़ी खजान टंगड़िया ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होने से उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों के लिए उत्साह बढ़ाने वाले होते हैं। प्रतियोगिता में खेलने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों से सीखने का भी अवसर मिलता है। उन्होंने खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता आयोजित किए जाने पर खुशी जताई।

प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के हॉकी खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने कहा कि नियमित रूप से इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित मुकाबलों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल प्रेमियों के बीच भी उत्साह का माहौल बना दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News