सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा की जिला कार्यशाला में बनी रणनीति

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जनपद बागेश्वर के जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला में भाजपा बागेश्वर जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह वल्दिया और सह प्रभारी राकेश जोशी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों और कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करने, अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने और सेवा से जुड़े कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी और संजय परिहार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यशाला में अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News