वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर संघर्ष वाहिनी मुखर, प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपा 13 सूत्रीय मांगपत्र

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। वन्यजीवों से बढ़ते नुकसान और वन क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को लेकर संघर्ष वाहिनी ने प्रभागीय वनाधिकारी को 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि जंगली सूअर, बंदर, गुलदार और भालू के कारण ग्रामीणों की फसल, मवेशियों और जनजीवन को लगातार नुकसान हो रहा है।
संगठन ने वन्यजीवों से हुए नुकसान का मुआवजा सरल और समयबद्ध करने, संवेदनशील गांवों में त्वरित रिस्पॉन्स टीम गठित करने तथा आबादी में पहुंचने वाले वन्यजीवों के लिए सुरक्षित बाड़े बनाने की मांग की। इसके अलावा वन क्षेत्रों में भूस्खलन और गिरे पेड़ों का विवरण सार्वजनिक करने, पेड़ों की बीमारियों के उपचार, खड़िया खदानों से प्रभावित वनों पर कार्रवाई और अवैध लकड़ी व लीसा तस्करी पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। कवि जोशी ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संघर्ष वाहिनी अनिश्चितकालीन जनआंदोलन शुरू करेगी। इस दौरान रमेश कृषक पांडे, अंकुर उपाध्याय, दीप जोशी, विजय परिहार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News