*पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के दिशा-निर्देशन और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए “नशे के विरुद्ध अभियान” चलाया जा रहा है।* कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा *ग्राम चौरसो तहसील गरुड़ में लगभग 1/2 नाली* भांग को पूरी तरह उखाड़कर नष्ट किया गया।
भांग को नष्ट करने के बाद *पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया ।* क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध खेती को कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी । ऐसा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। *स्थानीय नागरिकों को पुलिस को अपना सहयोग देने एवं नशा तस्करी सम्बन्धी सूचना तत्काल मानस पोर्टल हेल्पलाइन न0- 1933 पर या नजदीकी पुलिस* को दे ।


