उत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक; कल प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी (से.नि.) के आकस्मिक निधन पर शासन के बाद अब शिक्षा विभाग ने भी आदेश जारी कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में प्रदेश में 19 मई से 21 मई 2026 तक तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
निदेशक (माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा) डॉ. मुकुल कुमार सती द्वारा सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश के अनुसार:
कल सभी शिक्षण संस्थान बंद: दिनांक 20 मई 2026 (बुधवार) को राज्य में विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय (Government), अशासकीय (Aided) एवं निजी (Private) शैक्षणिक संस्थान और उनके कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे।
झंडा आधा झुका रहेगा: तीन दिवसीय राजकीय शोक के दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
समारोहों पर रोक: इस अवधि में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।
कल, 20 मई को पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा, जिसके चलते शिक्षा विभाग सहित राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में अवकाश रहेगा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News