बागेश्वर में 47 मिमी औसत बारिश, सरयू-गोमती उफान पर; 21 मोटर मार्ग बंद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर दिखाई देने लगा है। सूचना के अनुसार मंगलवार सुबह 5:00 बजे तक जिले में औसतन 47 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बागेश्वर में 48 मिमी, गरुड़ में 40 मिमी और कपकोट में 53 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार वर्षा के चलते सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बागेश्वर में सरयू नदी का जलस्तर 866.90 मीटर तथा गोमती नदी का जलस्तर 863.85 मीटर दर्ज किया गया, दोनों नदियों का रुख बढ़ता हुआ है। हालांकि जलस्तर अभी चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे है। वहीं गरुड़ स्थित बैजनाथ बैराज का जलस्तर 1112.900 मीटर तथा डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 616.86 क्यूसेक दर्ज किया गया। सूचना के अनुसार जिले में भूस्खलन और मलबा आने से 21 मोटर मार्ग बाधित हैं, जिससे कई क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रशासन मार्ग खोलने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News