फायर सीजन के दृष्टिगत बागेश्वर पुलिस अलर्ट: बागेश्वर और गरुड़ में फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से टला बड़ा खतरा
आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा द्वारा जनपद की समस्त फायर यूनिट्स को आपात स्थिति से निपटने और वनाग्नि की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 20/05/2026 को फायर टीम बागेश्वर एवं गरुड़ ने तत्परता दिखाते हुए अलग-अलग स्थानों पर जंगलों में लगी भीषण आग को आबादी वाले क्षेत्रों में फैलने से रोककर बड़े हादसों को टाल दिया गया ।
फायर यूनिटों की कार्यवाही का विवरण:
• फायर टीम बागेश्वर की कार्यवाही (भूमियाधर व चंडिका रोड):
फायर टीम बागेश्वर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भूमियाधर और आरएफसी (RFC) गोदाम चंडिका रोड के पास आवासीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रही जंगलों की भीषण आग पर वाटर टेंडर से लगातार पंपिंग कर पूर्ण रूप से काबू पाया। टीम की इस मुस्तैदी से करोड़ों की वन संपदा और निकटवर्ती रिहायशी इलाके सुरक्षित बच गए।
• फायर टीम गरुड़ की कार्यवाही (चार स्थानों पर आग पर काबू):
फायर टीम गरुड़ ने सजगता दिखाते हुए ग्राम ऐंचर, सीमा बेंड कौसानी, मजकोट और लवली रेस्टोरेंट के पास जंगलों में लगी भीषण आग पर नियंत्रण पाया। अग्निशमन दल ने वाटर टेंडर और मिनी हाई प्रेशर से लगातार पंपिंग कर, फायर लाइन बनाकर व पारंपरिक तरीके से आग को पूर्ण रूप से बुझाया और आबादी को सुरक्षित किया।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि गर्मी के इस मौसम में वनाग्नि को रोकने में सहयोग करें। जंगलों में जानबूझकर आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी स्थान पर आग दिखने पर तुरंत फायर स्टेशन या पुलिस (112) को सूचित करें।
