खबर शेयर करें -

मानसून चुनौतियों से निपटने को बागेश्वर पुलिस तैयार; थानों में दी गई ‘रेस्क्यू नॉट’ और ‘वुड कटर’ संचालन की गहन सिखलाई

*पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में आगामी मानसून सीजन और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत जनपद पुलिस को हर समय मुस्तैद व तकनीकी रूप से दक्ष रखने हेतु एक विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज, दिनांक 05 /07/2026 को बागेश्वर के समस्त थानों में फायर सर्विस और प्रशिक्षित कार्मिकों के सहयोग से पुलिस कर्मियों के लिए आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम* आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत *उपस्थित पुलिस बल को विस्तृत जानकारी दी गई कि किसी भी आपदा के समय पुलिस को किस प्रकार त्वरित राहत-बचाव कार्य संचालित करने हैं। आपदा के समय तकनीकी रूप से सक्षम रहने* के लिए पुलिस कर्मियों को निम्नलिखित व्यावहारिक अभ्यास कराए गए:
*विषम परिस्थितियों या खाइयों से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए विभिन्न प्रकार की लाइफ-सेविंग रेस्क्यू नॉट लगाने का कड़ा अभ्यास कराया गया।*
*भारी वर्षा के कारण सड़कों पर पेड़ गिरने की स्थिति में यातायात को तत्काल सुचारु करने के लिए वुड कटर मशीन को सुरक्षित व सही तरीके से ऑपरेट करने की व्यावहारिक सिखलाई* दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान जनपद के *समस्त थानों में पुलिस कर्मियों को आपदा के दौरान प्रयोग में आने वाले विभिन्न राहत-बचाव उपकरणों की जानकारी देते हुए उनके सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया,* ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर जनहानि को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News