फायर सीजन के लिए बागेश्वर पुलिस अलर्ट: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर रिस्क ऑडिट, सुरक्षा मानकों की हुई परख”।

खबर शेयर करें -

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में फायर टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरीक्षण अभियान चलाया गया । जिस दौरान फायर यूनिट बागेश्वर द्वारा कांडा क्षेत्रान्तर्गत सौर ऊर्जा प्लांट, पेट्रोल पंप तथा अन्य व्यावसायिक संस्थानोंमें अग्निसुरक्षा दृष्टिकोण से फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।
फायर टीम ने मौके पर अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की और संबंधित प्रबंधकों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश के अतिरिक्त संस्थान के कर्मचारियों को आवश्यक अग्नि सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी कि अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल क्या कदम उठाएं, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का सही संचालन कैसे करें, भविष्य में किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए किन सावधानियों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News