36 साल की सेवा के बाद एएसआई लक्ष्मण सिंह को बागेश्वर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: पुलिस लाइन बागेश्वर में शुक्रवार को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने की। इस दौरान उन्हें फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र और पुलिस स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। एसपी ने लक्ष्मण सिंह की 36 वर्षों की ईमानदार और समर्पित सेवा की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लक्ष्मण सिंह ने अपने सेवाकाल में पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में अपनी सेवाएं दीं। समारोह में जिले के सभी थानाध्यक्ष, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन और जनपद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News