भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बागेश्वर का बढ़ा कद मोहिउद्दिन अहमद तिवाड़ी बने प्रदेश मंत्री

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बागेश्वर जिले के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी मोहिउद्दिन अहमद तिवाड़ी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।

इस निर्णय से बागेश्वर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।मोहिउद्दिन अहमद तिवाड़ी एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के लिए जाने जाते हैं। वे भारतीय रेडक्रॉस समिति, बागेश्वर की जनपद कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में स्वास्थ्य व सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को मज़बूत आधार दे चुके हैं।

समाजसेवा और जनहित के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए तिवाड़ी को पूर्व में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि उनकी नई जिम्मेदारी से प्रदेश में अल्पसंख्यक वर्ग के बीच भाजपा की संगठनात्मक पहुँच और सुदृढ़ होगी।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं,व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हार्दिक बधाई दी है। स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि मोहिउद्दिन अहमद तिवाड़ी अपने अनुभव, निष्ठा और कुशल नेतृत्व से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे तथा बागेश्वर का नाम प्रदेश स्तर पर और अधिक रोशन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News