24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल समेत युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ के बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ाईं
बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम द्यांगढ़ निवासी सूरज कठायत ने 16 सितंबर 2026 को अपनी बजाज पल्सर 180 सीसी मोटरसाइकिल संख्या DL3SDC0814 चोरी होने की सूचना कोतवाली बागेश्वर में दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सं0 63/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजय धौनी को सौंपी गई। चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश देने के साथ ही पतारसी-सुरागरसी शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पंकज सिंह रावत उर्फ पंकू (19) पुत्र प्रताप सिंह रावत, निवासी ग्राम चौरसों, थाना बैजनाथ, जिला बागेश्वर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय धौनी, हेड कांस्टेबल सुरेश आर्या, हेड कांस्टेबल पूरन मठपाल, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनीष गोश्वारमी और कांस्टेबल उमेश रावत शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News