लेफ्ट हैंड वर्ग में कांस्य पदक, राइट हैंड वर्ग में चौथा स्थान हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रतिभाग करते हुए बागेश्वर के युवा खिलाड़ी कृष्णा पांडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उन्होंने लेफ्ट हैंड वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि राइट हैंड वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया।

देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में कृष्णा पांडे ने अपने खेल कौशल, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता का शानदार परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि को खेल जगत में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

आर्म रेसलिंग केवल शारीरिक शक्ति का खेल नहीं है, बल्कि इसमें तकनीकी दक्षता, मानसिक दृढ़ता, त्वरित निर्णय क्षमता, संतुलन और निरंतर अभ्यास की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कृष्णा ने इन सभी गुणों का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कृष्णा पांडे की इस उपलब्धि पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष इंद्र सिंह पासवान, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, जनपद कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कृष्णा की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News