काफलीगैर में भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर:बागेश्वर जिले के काफलीगैर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। झिरौली पुलिस थाना क्षेत्र के छानी गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पुलिस से शिकायत की। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छानी गांव निवासी हिमांशु नेगी ने झिरौली थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े भाई दीपक नेगी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया। आरोप है कि किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दीपक ने गुस्से में आकर हमला कर दिया। घायल हिमांशु ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद उसकी जान बच सकी।

सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक नेगी के खिलाफ हत्या के प्रयास और धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News