सीडीओ ने शामा-लीती क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर

खबर शेयर करें -

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बुधवार को विकासखंड कपकोट के सुदूरवर्ती शामा-लीती क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों, काश्तकारों एवं स्थानीय उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रगति की जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान उद्यान विभाग की योजनांतर्गत ग्राम लीती में श्री खीम सिंह द्वारा 2 एकड़ भूमि में स्थापित कीवी उद्यान एवं पॉलीहाउस तथा ग्राम शामा में श्री भवान सिंह द्वारा 10 नाली भूमि में स्थापित कीवी उद्यान का निरीक्षण किया गया। सीडीओ ने काश्तकारों से कीवी उत्पादन, गुणवत्ता एवं विपणन की जानकारी लेते हुए उत्पादन बढ़ाने और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम नौकोड़ी में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज की भूमि का भी विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया।

इसके बाद ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के अंतर्गत संचालित एवं वित्तपोषित लघु उद्यमों, सीबीओ स्तरीय उद्यमों (WSE) एवं डेयरी इकाइयों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति, आय एवं रोजगार सृजन की समीक्षा की गई।

ग्राम लीती में मत्स्य विभाग द्वारा क्लस्टर स्तर पर संचालित रेनबो ट्राउट मत्स्य पालन टैंकों का निरीक्षण करते हुए सीडीओ ने काश्तकारों से उत्पादन क्षमता, आहार प्रबंधन एवं विपणन संबंधी जानकारी ली। उन्होंने काश्तकारों की समस्याओं के निराकरण हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

भ्रमण के दौरान खंड विकास अधिकारी कपकोट, उद्यान विभाग के अधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक REAP एवं जिला मत्स्य निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News