क्लोन खाते के आरोप पर दूसरे दिन भी नहीं सुलझी गुत्थी, बैंक ने आरोपों को नकारा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पीएनबी और स्टेट बैंक में अपने नाम से क्लोन खाते खोले जाने का आरोप लगाने वाले ग्रामोद्योग विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिनेश उपाध्याय के मामले में दूसरे दिन भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। उपाध्याय अपने बैंक खातों को लेकर जानकारी और स्पष्टता की मांग कर रहे हैं, जबकि पीएनबी शाखा प्रबंधन ने उनके नाम से किसी तरह का क्लोन खाता खोले जाने के आरोप को खारिज किया है।

भागीरथी निवासी दिनेश उपाध्याय ग्रामोद्योग विभाग में प्रधान सहायक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके हैं। उनका आरोप है कि उनके पीएनबी और स्टेट बैंक खातों के क्लोन खाते खोले गए हैं। इसी मामले में बैंक से जानकारी और स्थिति स्पष्ट करने की मांग को लेकर उन्होंने सोमवार को पीएनबी शाखा के बाहर बीच सड़क पर धरना दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें सड़क से हटाकर किनारे किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News