सीएम धामी ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले लक्ष्य सेन से मुलाकात की

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचने पर लक्ष्य सेन को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह आने वाले खेलों में पूरे समर्पण और उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनका हरसंभव सहयोग करेगी।

मुलाकात के दौरान लक्ष्य सेन के माता की निर्मला सेन, पिता केडी सेन और उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के परिवार के समर्थन और उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की‌, जो कि लक्ष्य की सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News