कांग्रेस का हल्लाबोल: बागेश्वर में 4 वर्षों से लंबित समस्याओं पर अनिश्चितकालीन आंदोलन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर नगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में 51 सूत्रीय मांगों के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस संगठन महामंत्री कवि जोशी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को प्रशासन द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता, वह आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

जिला अध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने बताया कि पिछले चार वर्षों से नगर क्षेत्र में कई समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों द्वारा कई बार आंदोलन किए गए हैं। लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण ये समस्याएं अब तक जस की तस बनी हुई हैं। इसी के चलते कांग्रेस ने अनिश्चितकालीन आंदोलन का फैसला लिया है।

संगठन महामंत्री कवि जोशी ने कहा कि नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार ज्ञापन सौंपे हैं और जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से समाधान की मांग की है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन और भी उग्र हो सकता है।

इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने सरकार के नुमाइंदों पर जनता के आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार सड़क पर उतरती रहेगी। आंदोलन में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, राजेंद्र परिहार, अंकुर उपाध्याय, हरीश तिरकोटी, कमलेश गड़िया समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News