चार दिन से कुकरौली गांव का संपर्क कटा, ग्रामीणों ने जल्द रास्ता खोलने की लगाई गुहार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर/कपकोट: देवलचौरा ग्राम पंचायत के तोक कुकरौली गांव का तहसील और जिला मुख्यालय से पिछले चार-पांच दिनों से संपर्क पूरी तरह बाधित है। लगातार बारिश के कारण गांव के एकमात्र पैदल मार्ग पर भारी पेड़ गिर गए हैं और कीचड़ जमा होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इससे स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने, ग्रामीणों को गैस सिलेंडर, सब्जी और अन्य जरूरी सामान लाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्रीय पटवारी और आपदा प्रबंधन विभाग को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल सिंह नेगी, मदन सिंह नेगी, कैप्टन धाम सिंह गढ़िया, कुन्दन गोस्वामी, रमेश गढ़िया, कैलाश सिंह और राहुल नेगी ने भी वन विभाग के अधिकारी सुरेश लाल से वार्ता की। अधिकारियों ने मामला कपकोट रेंज का बताते हुए रिपोर्ट वहां भेजने की बात कही। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द रास्ता साफ कर आवाजाही बहाल करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News