बागेश्वर में दीपा देवी ब्लॉक प्रमुख, सभी पदों पर विजेताओं का दबदबा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। विकासखंड बागेश्वर में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दीपा देवी ने 35 मत पाकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी उमा देवी को मात्र 5 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पद पर मनीष कुमार ने 33 मत हासिल कर विजय प्राप्त की, उनके प्रतिद्वंदी दीपा रौतेला को 7 मत मिले। वहीं कनिष्ठ प्रमुख पद पर दीपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। चुनावी नतीजों के बाद विजेताओं ने समर्थकों का आभार जताया और विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News