मा0 मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा बागेश्वर एवं कपकोट से संबंधित माननीय मुख्यमंत्री की कुल 119 घोषणाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।

बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों द्वारा घोषणाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति तथा शासन एवं विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने योजनाओं की धरातलीय प्रगति का विश्लेषण करते हुए सभी विभागों को लंबित कार्यों में शीघ्रता लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को समन्वय स्थापित करते हुए दक्षता, गुणवत्ता एवं स्मार्ट वर्क के साथ लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेश सिंह रावत, विभिन्न अभियंत्रण विभागों के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News