डीएम आकांक्षा कोंडे ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन यंत्रों एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को वेयरहाउस में इनवर्टर स्थापित कराने के निर्देश दिए, जिससे 24×7 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर भाजपा प्रतिनिधि मदन राम आगरी, कांग्रेस प्रतिनिधि कुंदन गिरी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News